Header Ads

Header ADS

शिबानी दांडेकर के तेवर देखकर अंकिता लोखंडे को सपोर्ट करने मैदान में उतरे बॉयफ्रेंड विक्की जैन, दिखाया सच का आइना


रिया चक्रवर्ती इन दिनों जेल की सलाखों के पीछे जा चुकी हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स का खुलासा होने के बाद एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के बाद से ही बॉलीवुड में हंगामा मचा हुआ है। जिसके बाद एक बार फिर बयानबाजी का दौर शुरु हो गया था। कुछ समय पहले ही रिया चक्रवर्ती की दोस्त शिबानी दांडेकर ने सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे पर निशाना साधा था।

अपनी पोस्ट में शिबानी दांडेकर ने आरोप लगाया था कि कुछ समय के फेम के लिए अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत मामले को उछाल रही हैं। इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही शिबानी दांडेकर बुरी तरह से आलोचना का सामना कर रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के फैंस शिबानी दांडेकर को जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं। 

वहीं टीवी सितारे भी शिबानी दांडेकर की सोच को घटिया बता रहे हैं। इसी बीच अंकिता लोखंडे को उनके बॉयफ्रेंड विक्की जैन का भी साथ मिल गया है। विक्की जैन ने सोशल मीडिया के जरिए शिबानी दांडेकर को सच का आइना दिखा डाला है। इसके साथ ही विक्की जैन से अंकिता लोखंडे को क्वीन का दर्जा भी दे डाला है।

No comments

Powered by Blogger.