शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में दो-दो हाथ करेगा ये धांसू बॉलीवुड स्टार, जानिए नाम
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की अगली फिल्म को लेकर अब चर्चाएं जोरों पर होनी शुरू हो गई हैं। खबरें हैं शाहरुख खान यशराज फिल्मस की अगली फिल्म ‘पठान’ में नजर आने वाले हैं। यही नहीं, इस फिल्म में उनके साथ एक धांसू बॉलीवुड स्टार भी नजर आने वाला है। जिसका नाम सुनकर फैंस की सांसे तेज हो जाने वाली है। रिपोर्ट्स हैं कि शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में जॉन अब्राहम की धांसू एंट्री हो चुकी है। इतना ही नहीं, इसका ऐलान अब बहुत जल्दी होने भी वाला है।
पीपिंगमून एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल की एक ताजा रिपोर्ट की मानें तो इस बारे में फिल्म के करीबी सूत्रों ने जानकारी दी है। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को वॉर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद बनाने वाले हैं। ये एक बिग बजट एक्शन एंटरटेनर फिल्म होने वाली है। जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में होंगे जबकि जॉन अब्राहम फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। इस फिल्म में लीडिंग लेडी के लिए दीपिका पादुकोण के नाम पर चर्चाएं हो रही है। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान इससे पहले तीन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और ये तीनों ही सुपरहिट रही है। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान ने फिल्म ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्मों में काम किया है। जबकि ये पहली बार होगा जब शाहरुख खान और जॉन अब्राहम एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगे।

No comments