Header Ads

Header ADS

कंगना रनौत पर भी गिरेगी ड्रग्स मामले में जांच की आंच, महाराष्ट्र सरकार ने आनन-फानन में किया ये काम

 


बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत ने जोर-शोर से फिल्म इंडस्ट्री में फैली ड्रग्स की जड़ों का खुलासा किया था। इसके बाद से ही अदाकारा महाराष्ट्र सरकार के निशाने पर हैं। अपने तेज –तर्रार बोलों से हंगामा मचा चुकी कंगना रनौत को अब खुद भी इस मामले में कार्रवाई झेलनी पड़ेगी। बीते मंगलवार ही महाराष्ट्र सरकार के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मीडिया में बात करते हुए इस बात का खुलासा किया था कि वो कंगना रनौत के ड्रग्स कनेक्शन की भी जांच करवाएंगे। उन्होंने इस बारे में बताते हुए कंगना रनौत के एक्स बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन के एक पुराने इंटरव्यू का जिक्र किया था और कहा था कि इसी इंटरव्यू के आधार पर कंगना रनौत के ड्रग्स मामले की जांच की जा रही है।

अब इस मामले में ताजा जानकारी ये है कि महाराष्ट्र सरकार ने अदाकारा के खिलाफ ड्रग मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए हैँ। जिसके बाद मुंबई की क्राइम ब्रांच अदाकारा के ड्रग मामले की जांच करने वाली है। इसी के साथ कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच छिड़ी जंग अब दूसरे स्तर पर जाती हुई दिख रही है।

महाराष्ट्र सरकार के निशाने पर क्यों हैं कंगना रनौत?
बता दें कि कंगना रनौत ने ही सबसे पहले एक न्यूज चैनल पर इंटरव्यू के दौरान फिल्मी नगरी में फैली ड्रग्स की जड़ों का पर्दाफाश किया था। इसके बाद कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस पर भी तंज कसते हुए अपनी सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार या हिमाचल प्रदेश सरकार से ही गुहार लगाई थी और यहां तक कह दिया था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। इतना ही नहीं, एक ट्वीट में कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पीओके से कर दी थी। जिसके बाद गुस्से में आए शिवसेना नेता संजय राउत ने अदाकारा को भरी मीडिया के सामने गंदी गाली तक दे डाली थी।

बीएमसी ने चलाया दफ्तर पर बुलडोजर
हैरानी की बात ये है कि बीते दिनों ही बीएमसी ने महाराष्ट्र सरकार के इशारे पर कंगना रनौत के दफ्तर पर बुलडोजर चला दिया था। बीएमसी की ओर से त्वरित हुई इस कार्रवाई को बदले की भावना से प्रेरित बताया जा रहा है। बीएमसी की इस कार्रवाई को बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी गैर-जरूरी करार देते हुए इस पर स्टे लगा दिया था। जिसके बाद कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार की ये लड़ाई खुलकर सामने आ गई। 

कंगना रनौत ने उद्धव सरकार को लिया आड़े हाथों
दफ्तर पर बीएमसी की ओर से चले क्रूरता भरे बुलडोजर के बाद कंगना रनौत ने एक धधकता हुआ वीडियो जारी कर महाराष्ट्र के गृहमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए ‘तुझे’ शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद अदाकारा को काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी तो कुछ लोग ‘मणिकर्णिका’ स्टार के हौंसलों को सलामी देते नहीं थक रहे हैं।

No comments

Powered by Blogger.