Header Ads

Header ADS

सैंडलवुड ड्रग रैकेट मामले में रागिनी द्विवेदी की जमानत याचिका पर सुनवाई 14 सितंबर तक टली

 


कभी न खत्म होने वाली कहानी की तरह कन्नड़ एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी की जमानत याचिका पर आज यानि 11 सितंबर को सुनवाई होने वाली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो अब यह सुनवाई 14 सितंबर को स्थगित कर दी गई। अभिनेत्री को हाल ही में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का ड्रग रैकेट मामला सामने आने के बाद बेंगलुरु की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने गिरफ्तार किया था। लगभग 8 दिनों से सीसीबी की हिरासत में चल रही रागिनी आज जमानत पर बाहर होने की उम्मीद कर रही थी।

रागिनी की जमानत याचिका की सुनवाई एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टेंस) द्वारा विशेष अदालत बेंगलुरु में अगले सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई, जो कि 14 सितंबर को होगी। रागिनी के परिवार को जमानत ना होने पर निराशा हुई। उम्मीद थी कि उन्हें आज सीसीबी की हिरासत से मुक्त कर दिया जाएगा। सीसीबी अधिकारियों ने कहा कि अभी जांच पूरी करनी बाकी है। कल, सीसीबी के अधिकारियों ने दो आरोपियों, रविशंकर (रागिनी द्विवेदी के करीबी मित्र) और प्रशांत रांका के बीच चैट को एक्सेस किया। 

रिमांड रिपोर्ट के अनुसार, रागिनी द्विवेदी और बाकी आरोपी पार्टियों और कॉन्सर्ट के दौरान एक फार्महाउस में ड्रग्स लेते थे। साथ ही उन्हें पता चला है कि ड्रग्स को दूसरे राज्यों से कर्नाटक लाया गया था। अब तक, केंद्रीय अपराध शाखा ने रागिनी द्विवेदी, नियाज, रवि, शंकर, राहुल, वीरेन खन्ना, लूम पेपर और प्रतीक शेट्टी जैसे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरी तरह से, 12 सैंडलवुड इंडस्ट्री के सदस्य को आरोपी बनाया गया है। रागिनी साउथ की जानी-मानी अदाकर ने उन्होंने साल 2009 में वीरा मदकरी फिल्म से डेब्यू किया था।

No comments

Powered by Blogger.