महेश बाबू की फिल्म सरकारू वारी पाटा में हुई इस ‘झक्कास’ बॉलीवुड स्टार की एंट्री? ब्लॉकबस्टर होना हुआ पक्का
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म सरकारू वारी पाटा को लेकर इन दिनों खूब चर्चाएं चल रही हैं। इस फिल्म का जबसे ऐलान हुआ है। तभी से ही फिल्म को लेकर फैंस में खासा क्रेज है। फिल्म में महेश बाबू का लुक भी खासा अलग और दिलचस्प होने वाला है। इसका अंदाजा महेश बाबू के पिता साउथ सुपरस्टार कृष्णा के बर्थडे के दिन रिलीज किए गए फर्स्ट लुक पोस्टर से ही लग गया था। अब इस फिल्म को लेकर एक और बेहद जबरदस्त खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स हैं कि महेश बाबू की इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर की एंट्री हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के निर्देशक परशुराम ने अनिल कपूर को इस फिल्म की स्क्रिप्ट फोन पर ही सुनाई है। जो उन्हें काफी पसंद आई। इसके बाद अनिल कपूर ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी है। खबरे हैं कि उन्हें इस फिल्म में महेश बाबू के अपोजिट मेन विलेन के रोल के लिए अप्रोच किया गया है। अब अनिल कपूर इस फिल्म में नजर आएंगे या नहीं, इस पर अभी आखिरी मुहर लगना बाकी है।
खास बात ये है कि अनिल कपूर से पहले इस फिल्म में विलेन के रोल के लिए कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप को भी अप्रोच किया गया था। किच्चा सुदीप इससे पहले सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग 3 में विलेन के रोल से दर्शकों को खासा इंप्रेस कर चुके हैं। वहीं, महेश बाबू की इस फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस भी कई एक्ट्रेसेस के नामों पर चर्चा चल रही है। इसमें कीर्ति सुरेश से लेकर कियारा आडवाणी के नामों की चर्चा जोरों पर हैं। हालांकि अभी इसका भी आधिकारिक रुप से ऐलान नहीं हुआ है।
महेश बाबू की ये फिल्म एक एक्शन एंटरटेनर होने वाली है। जिसके लिए निर्माता-निर्देशक तेलुगु ही नहीं, हिंदी समेत दूसरी भाषाओं के स्टार्स को भी कास्ट करने की प्लानिंग मे हैं। ऐसे में ये फिल्म हो सकता है कि मल्टी लैंग्युअल हो और इसे हिंदी में भी रिलीज किया जा सकता है। फिल्म को विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म गीता गोविंदम के निर्देशक परशुराम डायरेक्ट कर रहे हैं।

No comments