Header Ads

Header ADS

सैंडलवुड ड्रग मामला: डोप टेस्ट का नाम सुनते ही उड़े संजना घलरानी के होश, कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री ने वकील को लगाया फोन

 

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले मेंरएनसीबी की एंट्री होते ही फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग के कनेक्शन की जांच तेजी से होनी शुरू हो गई है। इस मामले के तार कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़ते दिख रहे हैं। जहां अदाकारा रागिनी द्विवेदी और संजना घलरानी इस वक्त ड्रग मामले में सीसीबी की गिरफ्त में आ चुकी हैं। अब इस बीच इस मामले में एक और चौंकाने वाली जानकारी मिल रही है। खबरों की मानें तो अदाकारा संजना घलरानी ने ड्रग की जांच के लिए जरूरी खून टेस्ट करवाने के लिए मना कर दिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो अभिनेत्री संजना घलरानी ने अपने वकील से बात करने के बाद साफ तौर पर ब्लड टेस्ट करवाने से मना कर दिया है। अभिनेत्री ने साफ तौर पर साफ कहा है कि ये उनका मौलिक अधिकार है कि वो ब्लड टेस्ट के लिए मना कर सकें। इतना ही नहीं, अदाकारा ने ये भी कहा है कि उन्हें अभी तक ये नहीं पता है कि आखिर उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया है। जबकि उनका ड्रग से कोई कनेक्शन नहीं है। रिपोर्ट की मानें तो शुरुआती तौर पर डोप टेस्ट के लिए इनकार करने के बावजूद अदाकारा को इस परीक्षण से गुजरना पड़ा है क्योंकि ये कार्रवाई का एक हिस्सा है। रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद अदाकारा ने कहा है कि उनका पुलिस पर से पूरी तरह से विश्वास उठ गया है। 

इतना ही नहीं, रिपोर्ट की मानें त कन्नड़ स्टार ने ये तक कह दिया था कि अगर उनका ब्लड टेस्ट हुआ भी तो वो उसे मानने से मना कर देंगी। उन्होंने कहा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है औऱ उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। इसके बावजूद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने किसी व्यक्ति से बात की और वो व्यक्ति किसी से बात करता है तो ये उनका कुसूर नहीं है। खैर, संजना घलरानी और रागिनी द्विवेदी का नाम ड्रग एंगल में सामने आने से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में भी हलचलें काफी तेज हो गई है। 

No comments

Powered by Blogger.