Header Ads

Header ADS

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्पॉइलर अलर्ट: टूटने वाला है नायरा के भाई का घर, आदित्य करेगा ये काम

 


मोहसिन खान और शिवांगी जोशी स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। आदित्य कीर्ति को ब्लैकमेल करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं दे रहा है। वो बार-बार कीर्ति से अपना बेटा मांग रहा है। पिछले एपिसोड में ये भी दिखाया गया था कि कीर्ति नक्क्ष से एक फोटो छिपा रही थी। अब जल्द ही इस बात का खुलासा होने वाला है कि आखिर इस फोटो के पीछे का राज क्या है? नायरा को भी जल्द ही ये बात समझ आ जाएगी कि आदित्य किस मकसद से दोबारा उनकी जिंदगी में वापस आया है। इस सीरियल के नए एपिसोड में कुछ ऐसा होगा कि नायरा के साथ-साथ नक्क्ष के भी होश उड़ जाएंगे। 

टेलीचक्कर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नक्क्ष के हाथ आदित्य की वो फोटो लगेगी जिसमें वो कृष संग नजर आएगा। नक्क्ष को ये बात नहीं समझ आएगी कि आखिर आदित्य कृष से कब मिला? अगले ही पल नक्क्ष घर के गार्डन एरिया में आदित्य और कीर्ति को बात करता हुआ देखकर दंग रह जाएगा। नक्क्ष के मन में कीर्ति को लेकर शक पैदा होने लगेगा और वो जल्द से जल्द इस बारे में कीर्ति से बात करना चाहेगा। वहीं नायरा और कार्तिक इस बात की प्लानिंग करेंगे कि वो कृति की जिंदगी से आदित्य को दोबारा बाहर निकाल फेंके।

छोरी को गोद लेंगे नायरा-कार्तिक
नायरा और कार्तिक ने छोरी को गोद लेने का फैसला लिया है। अपकमिंग एपिसोड में दोनों अडॉप्टेशन फॉर्म डाउनलोड करते हुए नजर आएंगे। इसी दौरान नायरा और कार्तिक मिलकर फैसला लेंगे कि वो छोरी का नाम कृष्णा रखेंगे। 

दादी भी करने लगेगी सपोर्ट
बीते एपिसोड में ही दिखाया गया था कि दादी इस बात के सख्त खिलाफ थी कि नायरा और कार्तिक छोरी को गोद लें। आने वाले दिनों में कार्तिक और नायरा दादी के सामने जिद करके उन्हें मना लेंगे और फिर दादी भी छोरी को अपनी पोती बनाने के लिए राजी हो जाएंगी। वैसे आप


No comments

Powered by Blogger.