अंकिता लोखंडे की खो चुकी मुस्कान को वापस लाने के लिए जतन करती दिखी मां, बालों का हाल देखकर आई हंसी
टीवी अदाकारा अंकिता लोखंडे इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए जंग लड़ रही हैं। सामने आ रही हर चुनौती का अंकिता लोखंडे डट कर सामना कर रही हैं। अंकिता लोखंडे अपने ऊपर लगने वाले हर इल्जाम का जवाब देने के लिए तैयार रहती हैं लेकिन इन सब विवादों के बीच टीवी की इस हसीना की हंसी कहीं गायब हो चुकी है। यही वजह है जो अंकिता लोखंडे का परिवार उनको अकेला नहीं छोड़ता है।
कभी तो अंकिता लोखंडे अपनी मां के साथ समय बिताती नजर आती हैं तो कभी वह अपनी बहन के बच्चों के साथ मस्ती करती नजर आती हैं। सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद अंकिता लोखंडे खुद को संभालने की पूरी कोशिश कर रही हैं। इस काम में पूरा परिवार उनका अच्छे से साथ दे रहा है। बीते दिन ही अंकिता लोखंडे अपनी बहन के बच्चों का जन्मदिन मनाती नजर आई थीं।
कुछ समय पहले ही अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अंकिता लोखंडे अपनी मां के साथ खिलखिला कर हंसती नजर आ रही हैं। अंकिता लोखंडे की मां ने उनके बालों में शैंपू लगाया है। जिसकी वजह से अंकिता लोखंडे के बालों की चोटी बन गई है।
अपनी बेटी को हंसाने के लिए मां बार बार अंकिता लोखंडे को चिढ़ाती नजर आईं। वहीं अंकिता लोखंडे भी अपने इस लुक को देखकर अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पा रही हैं। सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे का ये वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है। घर पर मस्ती करने के अलावा अंकिता लोखंडे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं।
हाल ही में अंकिता लोखंडे ने रिया चक्रवर्ती की सहेली शिबानी दांडेकर को करारा जवाब दिया था। शिबानी दांडेकर ने अंकिता लोखंडे पर आरोप लगाए थे कि वह फेम के लिए सुशांत सिंह राजपूत केस को बढ़ावा दे रही हैं। जिसके जवाब में अंकिता लोखंडे ने कहा था कि उनको ऐसे झूठे फेम की जरुरत नहीं हैं। वह टीवी अदाकारा बनकर बहुत खुश हैं।

No comments