रिया चक्रवर्ती को जेल में बेड, पंखा और तकिया भी नहीं हुआ नसीब, कानून का डंडा चलने से हराम हुई नींद
बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती जेल की सजा काट रही हैं। बेल न मिल पाने की वजह से रिया चक्रवर्ती को 14 दिन जेल में ही बिनाने पड़ेंगे। रिया चक्रवर्ती इन दिनों मुंबई की बायकुला जेल में कैद हैं जहां पर उनसे सुशांत सिंह राजपूत मामले में पूछताछ भी की जा रही है। ताजा मिल रही जानकारी की माने तो रिया चक्रवर्ती को जेल में ऐसी सेल में रखा गया है जहां पर न तो बेड है और न ही कोई पंखा लगा है।
सूत्रों की माने तो जेल प्रशासन ने रिया चक्रवर्ती को सोने के लिए केवल एक चटाई दी है। इस चटाई के साथ उनको न तो कई बिस्तर दिया गया है और न ही तकिया...। ऐसे में रिया चक्रवर्ती इन दिनों बिना पंखे और तकिए के सो रही हैं। हालांकि जेल प्रशासन ने दावा किया है कि जल्द ही रिया चक्रवर्ती के लिए पंखे और बेड का इंतजाम कर दिया जाएगा लेकिन तब तक बॉलीवुड की इस हसीना को ऐसे ही समय काटना होगा।
अधिकारियों ने खुलासा किया है कि बाकी कैदियों की तरह ही रिया चक्रवर्ती को खाने के साथ हल्दी वाला दूध दिया जा रहा है ताकि उनकी इम्यूनिटी बरकरार रहे। कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए जेल में सभी नियमों का पालन किया जा रहा है।
कुछ समय पहले ही रिया चक्रवर्ती ने 25 बॉलीवुड सितारों का नाम लिया है जो कि सुशांत सिंह राजपूत की ड्रग पार्टीज का हिस्सा बनते थे। इन 25 सितारों में से 5 सेलेब्स के नाम से तो पर्दा भी हटा दिया गया है। जी न्यूज की माने तो रिया चक्रवर्ती ने सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, मुकेश छाबड़ा, रोहिणी अय्यर और सीमोन खंभाटा का नाम लिया है।
गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती को जेल में इंद्राणी मुखर्जी के बगल में जगह दी गई है। इंद्राणी मुखर्जी अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले में सजा काट रही हैं। बेटी को जान से मारने के बाद इंद्राणी के खुलासों ने हंगामा मचा दिया था।

No comments