Header Ads

Header ADS

रिया चक्रवर्ती ने लिया सारा अली खान का नाम तो सोशल मीडिया पर मचा भूचाल, इंटरनेट यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

 


दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। खबर है कि अदाकारा ने करीब 25 फिल्मी सितारों के नामों का खुलासा किया है। इसमें सबसे बड़ा और चौंकाने वाला नाम बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान का नाम है। खबरों की मानें तो अदाकारा ने एनसीबीके सामने जिन कलाकारों का नाम ड्रग मामले में लिया है, उनमें सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान के अलावा साउथ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और डिजायनर सिमोन खंबटा का नाम सामने आ रहा है।

सारा अली खान का नाम सामने आते ही सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया है। इस खबर के सामने आने के बाद ही लोग सोशल मीडिया पर अपनी राय रख रहे हैं और इस खबर पर तरह-तरह से कमेंट कर रहे हैं। कुछ इंटरनेट यूजर्स ने रिया चक्रवर्ती संग सारा अली खान की पुरानी तस्वीरें शेयर कर पूछा है, ‘तो क्या इसीलिए इतनी गहरी दोस्ती थी’ तो कुछ लोग करीना कपूर खान को लेकर भी सवाल कर रहे हैं कि अब जब रिया चक्रवर्ती ने सारा अली खान का नाम ले लिया है तो क्या अब भी वो सुशांत की गर्लफ्रेंड को सपोर्ट करेंगी। एक ने तो कमेंट करते हुए ये लिख दिया है, ‘तो इसीलिए पूरा बॉलीवुड पितृसत्तामक्ता को तबाह करने की बात कर रहा था।’ लोगों के ये कमेंट्स आप नीचे देख सकते हैं।


No comments

Powered by Blogger.