अंकिता लोखंडे को बुरा बताकर शिबानी दांडेकर ने अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट करने का हुआ ये अंजाम
बॉलीवुड फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मुख्य आरोपी बनी रिया चक्रवर्ती को लेकर इन दिनों पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री दो गुटों में बंट गई है। दिवगंत अभिनेता की मौत के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रहीं अंकिता लोखंडे अपने दोस्त सुशांत को इंसाफ दिलाने की जंग में सबसे आगे रही है। वो बढ़-चढ़कर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का भी साथ दे रही हैं। लेकिन इससे रिया चक्रवर्ती के करीबी लोग खासा नाखुश है। बीते दिनों हीं अंकिता लोखंडे और शिबानी दांडेकर के बीच सोशल मीडिया पर जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई है।
शिबानी दांडेकर ने आरोप लगाते हुए कहा था कि अंकिता लोखंडे की वजह से ही उनकी दोस्त रिया चक्रवर्ती को मीडिया की ओर से जहालत झेलनी पड़ी। इसीलिए उन्हें इसका जिम्मेदार मानना चाहिए। तो वहीं, उन्होंने इस बीच अदाकारा को 2 मिनट की प्रसिद्धि के लिए रिया चक्रवर्ती को आरोपी बनाने का भी इल्जाम लगाया था। इतना ही नहीं, अपनी लंबी सी पोस्ट में शिबानी दांडेकर ने अंकिता लोखंडे के लिए लिखा था कि वो सुशांत के साथ अपने रिश्ते को संभाल नहीं सकी औऱ दूसरों को ज्ञान दे रही हैं।
इस पर अंकिता लोखंडे की सपोर्ट में कई सितारे सामने आ गए और सभी ने जमकर शिबानी दांडेकर को लताड़ लगाई। इससे हुआ ये कि अदाकारा बुरी तरह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगी। अब इस सबसे बचने के लिए शिबानी दांडेकर ने एक बड़ा कदम उठा लिया है। दरअसल, शिबानी दांडेकर ने अपने इंस्टाग्राम में कमेंट सेक्शन को लिमिट कर दिया है जिससे लोग उन्हें कमेंट नहीं कर पा रहे हैं।
अंकिता लोखंडे ने भी शिबानी दांडेकर की ओर से फेंकी गई हर ईंट का जवाब पत्थर से दिया था। उन्होंने शिबानी दांडेकर की पोस्ट का जवाब देते हुए बताया था कि उन्होंने 7 साल तक सुपरहिट टीवी शो पवित्र रिश्ता में काम किया। जिसकी लोकप्रियता आज तक बरकरार है। इतना ही नहीं, वो मणिकर्णिका और बागी 3 जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं और जाना-माना नाम है। इसीलिए उन्हें 2 मिनट की सस्ती लोकप्रियता नहीं चाहिए। अंकिता लोखंडे ने साथ ही ये भी बताया कि कैसे इंसान अपने ही कर्मों की सजा पाता है। जिसके बाद अंकिता लोखंडे को कई सितारों ने न सिर्फ सपोर्ट किया बल्कि शिबानी दांडेकर की साथ ही जमकर क्लास भी लगा दी थी।

No comments