Header Ads

Header ADS

कंगना रनौत और शिवसेना की झड़प से घबराई 'ससुराल सिमर का' स्टार कृष्ण बैरेटो, बोली 'मुंबई अब सेफ नहीं...'

 

कंगना रनौत बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि सरेआम अपने विचार जाहिर करने से जरा भी नहीं घबराती हैं। बीते कुछ समय से कंगना रनौत लगातार महाराष्ट्र की सरकार और शिवसेना के नेताओं पर जमकर हमला बोल रही हैं। जिसकी वजह से राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया था। कंगना रनौत के खिलाफ एक्शन लेते हुए मुंबई बीएमसी ने उनके ऑफिस को बुरी तरह से तहस नहस कर दिया था। इस घटना के बाद तो जैसे बखेड़ा ही खड़ा हो गया।

कंगना रनौत और शिवसेना के बीच बचाव में बॉम्बे हाई कोर्ट को आना पड़ गया। वहीं कंगना रनौत के साथ साथ बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे शिवसेना सरकार की आलोचना करते नजर आए थे। मुंबई में चल रही इस गहमा गहमी ने एक बार फिर से लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। आम जनता का मानना है कि अब मुंबई रहने के लिए सुरक्षित जगह नहीं रही है। 

सीरियल ससुराल सिमर का में नजर आ चुकी अदाकारा कृष्ण बैरेटो को भी अब डर लगने लगा है। कृष्ण बैरेटो सुशांत सिंह राजपूत की अच्छी दोस्त हैं। कृष्ण बैरेटो ने सोशल मीडिया पर अपने डर के बारे में बात करते हुए लिखा कि, 'पहली बार मुझे ये बात महसूस हो रही है कि मुंबई अब सेफ जगह नहीं रही।'

इसके साथ ही कृष्ण बैरेटो ने शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी की एक पोस्ट भी शेयर की है। शमिता शेट्टी ने अपनी इस पोस्ट में लिखा है कि, 'मैं इस मुद्दे पर नहीं जाना चाहती कि कंगना रनौत ने सरकार के बारे में क्या अच्छा और क्या बुरा बोला है। उसे स्वतंत्रता के साथ बात करने का अधिकार है। उसके साथ जो हुआ वो गलत है। मैं हैरान हूं कि कोई भी लोकतंत्र की बात ही नहीं कर रहा है।'

देखें कृष्ण बैरेटो की पोस्ट-

आगे शमिता शेट्टी ने लिखा कि, 'क्या अब गुंडागर्दी के आगे इंसान उनकी प्रॉपर्टी और जान की कोई कीमत नहीं है। अब तक मैं शान से कहती थी कि मैं एक इंडियन हूं और मुंबई में रहती हूं। पहले मैं मुंबई में सुरक्षित महसूस करती थी लेकिन इस घटना के बाद अब सब बदल गया है। लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है।' 

No comments

Powered by Blogger.