Header Ads

Header ADS

हमको तुम मिल गए टीजर: हिना खान और धीरज धूपर के रोमांटिक अंदाज ने मचाया तहलका, इस दिन रिलीज होगा गाना

टीवी अदाकार हिना खान अपनी नई म्यूजिक वीडियो 'हमको तुम मिल गए' के जरिए लोगों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कुछ समय पहले ही हिना खान ने अपने नए गाने 'हमको तुम मिल गए' का टीजर फैंस के साथ साझा किया है। इस वीडियो में हिना खान टीवी एक्टर धीरज धूपर के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। हिना खान और धीरज धूपर का ये अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इससे पहले दर्शकों ने एकता कपूर के सुपरनैचिरल टीवी शो 'नागिन 5' में हिना खान और धीरज धूपर की जोड़ी को देखा था। 

'नागिन 5' में हिना खान और धीरज धूपर एक दूसरे के दुश्मन बने थे लेकिन इस म्यूजिक वीडियो में ये दोनों कलाकार पति पत्नी के रुप में नजर आ रहे हैं। वीडियो का टीजर शेयर करते हुए हिना खान ने ये बात फैंस को बता दी है कि उनका गाना 'हमको तुम मिल गए' 15 सितंबर को रिलीज होने वाला है। हिना खान के इस खुलासे ने फैंस की बेताबी और भी ज्यादा बढ़ा दी है।

No comments

Powered by Blogger.